Ratan Tata Health Update: भारत देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा जी, जो आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लगभग सभी लोग इनके बारे में बखूबी जानते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में रतन टाटा सर से जुड़ी कुछ खबरें मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही है।
जिनके बारे में आज हम इस लेख में बात करेंगे। जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि भारतीय उद्योगपति रतन टाटा जी की तबीयत बहुत ही गंभीर स्थिति में है, जिसके चलते रतन टाटा सर को मुंबई के एक अस्पताल (Ratan Tata Health Update) में एडमिट किया गया है। यह खबर कुछ समय पहले ही मीडिया के सामने आई थी।
इसके कुछ समय के पश्चात ही रतन टाटा सर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान कहा था कि उनकी सेहत बिल्कुल सही है एवं उनकी बढ़ती उम्र तथा संबंधित मेडिकल कंडीशन की वजह से उनकी नियमित मेडिकल जांच की जा रही है।
सोमवार के दिन रतन टाटा सर ने कहा है कि उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है एवं वे उम्र से जुड़ी हुई बीमारियों की जांच करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं एवं गलत सूचनाओं से लोगों को दूर रहने की अपील की।
अरबपति तथा दरियादिल इंसान है रतन टाटा सर
तो जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि रतन टाटा सर बहुत ही अमीर कारोबारी व काफी दरिया दिल इंसान हैं। रतन टाटा जी का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वर्तमान में रतन टाटा जी की उम्र लगभग 86 साल हो चुकी है। रतन टाटा सर सन 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे हैं तथा इसी बीच उन्होंने उद्योग सेक्टर में अपने कई कीर्तिमान स्थापित किए।
इनके इसी कीर्तिमान के कारण देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा समूह को ऊंचाइयां प्राप्त हुई है। कहा जाता रतन टाटा सर केवल एक बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि एक नेक दिल इंसान भी हैं। कई लोग रतन टाटा सर को अपना प्रेरणास्त्रोत भी मानते हैं। वे अपने छोटे से छोटे कर्मचारियों के साथ भी परिवार के जैसा ही व्यवहार करते हैं एवं उनका पूर्ण रूप से ख्याल भी रखते हैं।
रतन टाटा जी के परिवार के बारे में
अब आगे हम इस लेख में रतन टाटा जी की फैमिली के बारे में बात करेंगे, जिसकी शुरुआत जमशेदजी टाटा से शुरू हुई थी। जमशेदजी टाटा ने 1868 में टाटा समूह की स्थापना की थी एवं इसी के साथ जमशेदजी टाटा को “भारतीय उद्योग के पिता” के रूप में भी पहचाना जाता है। उन्होंने ऐसे उद्योगों को प्रारंभ किया जो कि भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान करेंगे।
रतन टाटा जी के पिता का नाम नवल टाटा था, जिन्हें नवाजबाई टाटा ने गोद लिया था। जिससे वह टाटा समूह (Tata Groups) के सदस्य बन गए थे। नवल टाटा जी ने टाटा समूह की ही एक बड़ी कंपनी टाटा संस में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रतन टाटा जी की माता का नाम सुनी टाटा था जो की पारसी विरासत वाले परिवार से संबंध रखती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रतन टाटा जी के माता-पिता का तलाक तब ही हो गया था, जब वे केवल 10 वर्ष के ही थे।
यह भी पढ़े – Haryana Election Result 2024 Highlights: फिर एक बार हरियाणा में BJP की सरकार
दोनों के अलग होने के पश्चात रतन टाटा तथा उनके छोटे भाई की देखभाल उनकी दादी ने ही की। रतन टाटा के छोटे भाई का नाम जिमी टाटा है, जो कि बहुत ही शांत व्यक्ति हैं। जिमी टाटा लाइमलाइट से दूर रहे तथा व्यावसायिक गतिविधियों में कभी भाग ही नहीं लिया।
रतन टाटा सर ने कभी शादी नहीं की एवं उनके कोई बच्चे भी नहीं है। कई इंटरव्यू लेने वाले लोगों ने उनसे शादी न करने के फैसले के बारे में भी कई सवाल किए है। रतन टाटा जी अपने चचेरे भाइयों तथा परिवार के अन्य सभी सदस्यों के साथ गहरे संबंधों के लिए भी जाने जाते हैं।